Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

देखिए बड़ी आसानी से छाप दिया था 2000 का नकली नोट

2000-note_14808539922000 के नकली नोट छापने वाले मास्टरमाइंड ने पुलिस को बताया कि उसने कैसे ये नोट बड़ी आसानी से छाप दिया? आप मत करें ऐसा, वरना नप जाएंगे। मामला, तरनतारन जिले का है। थाना भिखीविंड पुलिस ने 2000 के नकली नोट समेत दो लोगों को काबू किया, जबकि एक भाग निकला। नकली नोट, दरअसल, नए नोट को स्कैन कर बनाया गया था। स्कैनर की मदद से 2000 के नोट छापकर मार्केट में चला रहा है। उनके कब्जे से 2000 के 3 नकली नोट और 1 स्कैनर बरामद किया है। थाना भिखीविंड के प्रभारी अवतार सिंह काहलों ने बताया कि कस्बा भिखीविंड के दुकानदारों से शिकायत मिली थी कि कोई व्यक्ति 2000 नकली नोट चला गए है। उन्होंने मामले की बारीकी से जांच की। जांच में शक की सुई आरोपियों पर गई।

पुलिस टीम ने आरोपियों पर निगाह रखनी शुरू की। इन दौरान पता चला कि आरोपी संदीप सिंह निवासी भिखीविंड, हरजिंदर सिंह निवासी गांव सिंहपुरा, और गुरसाहिब सिंह निवासी गांव मुगल स्कैनर के माध्यम से 2000 के नकली नोट छापकर बाजार में चला रहे हैं। पुख्ता जानकारी होने पर पुलिस ने खालड़ा रोड स्थित फोटो कापी की एक दुकान पर छापामारी कर आरोपी संदीप सिंह और हरजिंदर सिंह को काबू कर लिया। इनके कब्जे से 2000 के 3 नकली नोट और 1 स्कैनर बरामद हुआ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.