Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे संविदा कर्मचारी, चरमरा गई स्वास्थ्य सेवाएं

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर खीरी।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। अपनी मांगों पर अड़े संविदा कर्मचारियों ने अपने कार्य से विरत रहकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। संविदा कर्मचारी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 21 जनवरी 2019 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है।

सैंकड़ों की संख्या में कर्मचारियों ने किया हड़ताल

  • मंगलवार की सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में एनएचएम के अंतर्गत तैनात कर्मचारियों ने अपने कार्यों से विरत रहकर सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को न माने जाने से नाराज होकर प्रदर्शन किया।
  • प्रदर्शन के दौरान अपने संबोधन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष महंत सिंह ने कहा कि आज जो संविदा कर्मचारी विभाग में तैनात हैं उनका शोषण शासन व प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।
  • आज जो संविदा कर्मचारी हड़ताल पर हैं, उनकी समस्त मांगे जायज हैं, इसलिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी ने इसे अपना समर्थन दिया है। इस दौरान आरएनटीसीपी के अध्यक्ष अवधेश पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार हमारी जायज मांगों को मानने में हीला हवाली कर रही है, यही कारण है कि आज संविदा कर्मचारियों को मजबूरन हड़ताल करनी पड़ी है।
  • जिला अध्यक्ष एनएचएम संघ विकास श्रीवास्तव सहित सभी पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर चल रही हड़ताल तभी समाप्त होगी, जब प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा दिए गए ज्ञापन की समस्त मांगें पूर्ण हो जाएंगी।
  • मीडिया प्रभारी देवनंदन श्रीवास्तव, सचिव संतोष आनंद, जिला महिला चिकित्सालय की अध्यक्षा सुष्मिता वर्मा, डॉ नम्रता मिश्रा, डॉ अंजली वर्मा, डॉ प्रियंका सहित जनपद के तमाम संविदा कर्मी व आशाबहुए इस प्रदर्शन में सम्मिलित रहे।