Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दूध में खजूर मिलाकर पीने से होंगे ये फायदे…..

खजूर में पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज पाया जाता है. इसलिए तुरंत ताकत के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। सर्दी के मौसम मेंदो से चार खजूर खाने से भी आपको तुरंत ही एनर्जी मिल जाएगी। सबसे ज्यादा फायदेमंद है इसे दूध के साथ लेना। खजूर में आयरन कन्टेंट और फाइबर होता है। दूध के साथ इसे लेने में कैल्शियम और फाइबर का कॉम्बिनेशन मिलता है। इसमें विटामिन ए, बी, सी और बी 12 के अलावा सोडियम, सल्फर, क्लोरीन और आयरन की पर्याप्त मात्रा होती है।

 • जिन लोगों को अपच या कब्ज की समस्या है उन्हें खजूर खाने की सलाह दी जाती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर्स होते हैं, जिससे पाचन क्रिया सही बनी रहती है। हर रात चार खजूर पानी में डालकर रख दीजिए और सुबह उठकर इसे खाइए। आपको कुछ ही वक्त में फायदा नजर आने लगेगा। 

• दूध के साथ लेने से कफ और खांसी जैसी परेशानी भी कंट्रोल में आती है। खजूर में मौजूद लवण हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं. इसमें कैल्शयिम, सेलेनियम, मैगनीज और कॉपर की मात्रा होती है। इनसे हड्डियों को मजबूती मिलती है। 

• ये घर के बुजुर्गो के लिए भी फायदेमंद है। साथ ही खजूर त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। खजूर खाने से चेहरे पर उभर आने वाली महीन रेखाएं समाप्त हो जाती हैं और त्वचा पर निखार आता है।