Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दिल्ली में 500 के नोट ले जा रहा ट्रक पलटा

img_20161116073655जब से नोटबंदी का फैसला हुआ है। तब से हर किसी की जुबान पर नोट छा गया है। वहीं एक ऐसी घटना घटी जिसने लोगों को फ्री में नोट दिला दिया।

 500 और 1000 के नोट ले जा रह एक Truck रास्ते में ही पलट गया। इन ट्रकों में पुराने अमान्य घोषित किए गए नोटों को कागज के अंदर छुपाकर ले जाया जा रहा था। घटना दिल्ली के पास की है।
 जब 9 ट्रकों में पुराने नोट ले जाया जा रहा था, तभी उनमें से एक पलट गया। ट्रक के पलटने के बाद 500 और 1000 के नोट सड़क पर ही बिखर गए। नोट खराब नहीं हुए हैं। इन नोटों को रद्दी कागज से ढका गया था।
आसपास के लोग इस देखने के लिए वहां इकट्ठे हो गए। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और नोटों को कब्जे में ले लिया।
 गौरतलब है कि, 8 नवंबर को 500 और 1,000 के नोटों को अमान्य किए जाने के बाद कालाधन जमा करने वाले लोग बदहवास होकर गाड़ियों में नोट भरकर घूम रहे हैं। कई जगह नदियों में भी नोट बहाए गए हैं। दरअसल ज्यादा कैश रखने वाले लोग जो आमदनी का स्रोत नहीं दिखा सकते हैं, उनके लिए ये नोट रद्दी हो गए हैं। ऐसे में कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए नोटों को ठिकाने लगाने की कोशिश की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.