Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दिल्ली में आज भी भारी कोहरा, बढ़ी ठंड

दिल्ली-एनसीआर आज लगातार दूसरी सुबह घने कोहरे की आगोश में है। सुबह 7.25 बजे दिल्ली का तापमान गिरकर 13.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जिससे पैदा हुए कोहरे की वजह से विजिबलिटी लगभग जीरो हो गई है।

77-kohradelncr_5इस कारण कुछ फ्लाइट्स और ट्रेनों की आवाजाही भी बाधित हुई है। धौला कुआं, ग्रेटर कैलाश, साउथ एक्सटेंशन, फरीदाबाद, अक्षरधाम, नोएडा, गुड़गांव, रजौरी गार्डन, आर के आश्रम आदि में कोहरे का कुछ ज्यादा ही असर दिख रहा है। बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न साइक्लोन नाडा से सर्द हवा देश के उत्तरी इलाकों में पहुंच रहा है। इससे हवा की नमी कई गुना बढ़ गई।
आईजीआई मेट के हेड डॉ. आर. के. जेनामनी के मुताबिक, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा था कि गुरुवार को सुबह कुछ जगहों पर घना कोहरा छाएगा। उसने अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने की उम्मीद जताई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.