Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

डिस्प्ले वाली घडी पर हमेशा 10 : 10 मिनिट का समय क्यों सेट होता है

जब से सृष्टि का आरम्भ हुआ है, समय और मृत्यु दो प्रमुख घटनाओं ने जीव जगत में बहुत परिवर्तन किया है | समय सृष्टि का एक चिर निरंतर साथी रहा है | हम किसी भी बात को याद करने के लिये उस कालखंड के  समय से वस्तु  विशेष की तुलना करते है | मनुष्य की हर बात  समय से  मापने की इसी आदत ने हाथ घडी का आविष्कार किया |images
अक्सर आपने घड़ियों के कई विज्ञापन देखे होंगे लेकिन कभी आपने गौर किया है कि विज्ञापन में दिखाई जाने वाली या किसी स्टोर में घड़ी की सुई 10.10 पर क्यों अटकी होती है। आज हम आपको बताएंगे ऐसा क्यों होता है|

आइये जाने के डिस्प्ले वाली घडी पर हमेशा 10 :10 मिनिट का समय क्यों सेट होता है ?

1- सबसे अहम कारण विज्ञापनों दिखाई जाने वाली घड़ियों में इस समय पर ब्रांड का नाम और लोगो साफ साफ दिखता है।

2-घडी के सुईयों की ऐसी स्थिति से घडी मुस्कुराती हुई खुशनुमा समय की प्रचिती की झलक देती है |

3-घडी के सुईयों की ऐसी स्थिति विजय सूचक मुद्रा अर्थात  विक्ट्री सिंबल को दर्शाता है |

इन तमाम कारणों की वजह से अक्सर डिस्प्ले वाली घडी पर हमेशा 10 :10 मिनिट का समय सेट होता है| 

Leave a Reply

Your email address will not be published.