Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में आते हैं ये बदलाव!

800x480_IMAGE61479599डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में बहुत बदलाव आते हैं। ये बदलाव शरीर में हो रहे हॉर्मोन्स में परिवर्तन की वजह से होते हैं। जानिए बच्चे के जन्म के बाद कैसे बदलता है महिलाओं का शरीर-
 

बच्चे के जन्म के कुछ हफ्ते बाद ही महिलाओं के बाल झड़ने लगते हैं। ये शरीर में हॉर्मोनल बदलाव की वजह से होता है। आमतौर पर डिलीवरी के 6 महीने तक औरतों को इस समस्या से जूझना पड़ता है लेकिन बाद में बाल अपने पुराने ग्रोथ साइकिल पर लौट आते हैं।
 

डिलीवरी के बाद महिलाओं के स्तनों में भी बदलाव आता है। इस दौरान स्तनों में दर्द और सूजन की समस्याएं भी झेलनी पड़ती हैं। प्रेग्नेंसी में स्तन, पेट और जांघों की त्वचा खिंच जाती है। इस खिंचाव के कारण त्वचा पर हल्के रंग के दाग दिखाई पड़ने लगते हैं।
 

बच्चे के जन्म के बाद वेजाइना में दर्द और डिस्चार्ज जैसी समस्याएं भी देखी जाती हैं। डिलीवरी के 7-9 महीने में फिर से पीरियड्स शुरू हो जाते हैं। हालांकि हर महिला के फिर से पीरियड्स शुरू होने का समय अलग-अलग हो सकता है।

हालांकि इस समस्या को महिलाएं काफी गंभीर रूप से लेती है औऱ घबराकर डॉक्टर के पास जाती हैं लेकिन इस तरह के लक्षण सामान्य हैं औऱ स्थिति अपने आप ठीक हो जाएगी।

 

डिलीवरी के बाद कुछ महिलाओं को ज्यादा गर्मी या फिर ठंडक का अनुभव होता है। और तो और कुछ महिलाएं वजन बढ़ने की भी शिकायत करती हैं। ऐसा आपके हॉर्मोन्स में बदलाव की वजह से होता है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.