Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

टैरो राशिफल: 16 जनवरी 2018

मेष- किसी विशेष कार्य की चिंता रहेगी। व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है। टैरो राशिफल: 16 जनवरी 2018

वृष- कुछ लोगों को सन्तान सुख प्राप्त होगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना होगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। 

मिथुन- नौकरी पेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी। नए कामों कि शुरुआत संभव है। 

कर्क- कोई भी काम करने से पहले अच्छीु तरह से सोच लें, सेहत का विशेष ख्यासल रखने की आवश्यकता है। अपनी खानपान की आदतों पर काबू रखें। 

सिंह- किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे, आपको आलोचना और अपने शुभ चिंतकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। 

कन्या- जीवन में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। 

तुला- आलस्य का त्याग कर समय का उचित प्रयोग करें। इससे आप अपने कार्यक्षेत्र एवं रचनात्मक क्षेत्र में सुर्खियां बटोरेंगे। 

वृश्चिक- राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं। आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे। 

धनु- दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहें। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा माहौल में बीतेगा। 

मकर- नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाए रखें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। 

कुंभ- आज सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करें। संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हो। 

मीन- आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऋण लेना पड़ सकता है, भावुकता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी।