Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

टेलीफोन उपभोक्ताओं की संख्या 2.48 फीसदी बढ़ी : ट्राई

trai-621x414-621x414नई दिल्ली| देश में टेलीफोन उपभोक्ताओं की संख्या नवंबर 2016 के अंत के 1.12 अरब से बढ़कर दिसंबर 2016 की समाप्ति तक 1.15 अरब हो गई। यह मासिक वृद्धि दर 2.48 फीसदी ठहरती है। यह आंकड़ा भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने शुक्रवार को जारी किया है। शहरी उपभोक्ताओं की नवंबर 2016 के अंत में संख्या 65.90 करोड़ से बढ़कर दिसंबर 2016 के अंत में 68.31 करोड़ हो गई। इसी अवधि के दौरान ग्रामीण उपभोक्ताओं की संख्या 46.43 करोड़ से बढ़कर 46.86 करोड़ हो गई।

देश में कुल दूरसंचार घनत्व नवंबर 2016 के अंत के 87.81 से बढ़कर दिसंबर 2016 के अंत में 89.90 हो गया।

कुल वायरलेस उपभोक्ताओं की संख्या नवंबर 2016 के अंत के 1.09 अरब से बढ़कर दिसंबर 2016 के अंत में 1.12 अरब हो गई। इसमें मासिक वृद्धि 2.53 फीसदी दर्ज की गई।

देश का वायरलेस दूरसंचार घनत्व नवंबर 2016 के अंत के 85.90 से बढ़कर दिसंबर 2016 के अंत में 88.00 हो गया।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.