Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

टाटा संस का दावा, मिस्त्री के कारण समूह कंपनियों को हुआ आर्थिक नुकसान

mistry_2016126_135041_06_12_2016टाटा संस ने साइरस मिस्त्री के उन आरोपों को नकारा है जिसमे उन्होंने कहा था कि ग्रुप की कंपनियों से लोगों का भरोसा कम हो रहा है, ग्रुप की होल्डिंग फर्म में सोमवार को बताया कि ट्रस्ट का संचालन जमशेद जी टाटा की वसीयत के मुताबिक उनके दोनों बेटे कर रहे हैं। टाटा संस ने यह भी आरोप लगाया कि बाहर से लाए गए पूर्व चेयरमैन के कारण भारी वित्तीय नुकसान हुआ है।

टाटा संस जो कि 100 बिलियन डॉलर वाली कंपनी की होल्डिंग फर्म है ने बताया कि मिस्त्री के बयान के कारण ग्रुप को नुकसान हुआ है विशेषकर उन कंपनियों को जिनमे वो अभी भी चेयरमैन बने हुए हैं। उनके कारण भारी क्षति हुई और निवेशकों को भारी वित्तीय नुकसान हुआ है, जो कि हजारों करोड़ रुपए का है। टाटा संस ने अपने एक बयान में कहा, “ट्रस्ट का संचालन जमशेद जी टाटा की वसीयत के मुताबिक उनके दो बेटे सर दोराबजी टाटा और सर रतन टाटा और अन्य संस्थापक कर रहे हैं। यह ट्रस्ट विल में निर्दिष्ट बातों का पालन कर रही है।”टाटा संस ने आगे कहा कि यही कारण है कि विभिन्न ट्रस्टों का अस्तित्व दशकों से जारी है। टाटा के तमाम ट्रस्ट जिसमे रतन टाटा लाइफटाइम चेयरमैन हैं, टाटा संस का 66 फीसदी मालिकाना हक रखती है और ये सभी पब्लिक ट्रस्ट हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.