Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जिस रास्ते से गुजरेगी सेना की ये गाड़ी, दहल उठेंगे आतंकियों के कलेजे

नई दिल्ली| आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता| आज के समय में होने वाले आतंकी हमलों से देश का हर धर्म, हर इंसान परेशान है| ये कभी छुप कर हमला करते हैं तो कभी वेश बदल कर| देश में आतंकी हमले में अब तक न जाने कितने लोगों ने अपनी जान गंवाईं हैं| आतंकियों ने तमाम मासूमों को अनाथ बाना दिया है तो वहीँ माँ-बाप से उनके बुढ़ापे की लाठी छीन ली है| इतना ही नहीं हमारे देश के जावानों को भी ये काफी नुक्सान पहुंचा चुके हैं|Untitled-5नक्सल प्रभावित इलाकों में बारूदी सुरंगों के जरिए हमारे जवानों पर अब तक तमाम हमले किए जा चुके हैं। सोमवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में 25 जवान शहीद हो गए| अब इससे निपटने के लिए देश की ऑटोनिर्माता कंपनियां जैसे महिंद्रा, टाटा व अशोक लेलैंड ऐसे वाहनों को तैयार कर रही हैं जिससे हमारे जवानों इनसे कोई नुक्सान न हो।

हाल ही में चेन्‍नई में आयोजित ग्लोबल कांफ्रेंस में अशोक लेलैंड ने एक ऐसे वाहन को प्रदर्शित किया जो हमारे जवानों को पूरी तरह से सुरक्षित रखेगी और दुश्मन का नाश कर देगी। आइए आपको बताते हैं अशोक लेलैंड के MBPV 4*4 (ARMOURED) की खूबियां।

इस गाड़ी में ड्राइवर के साथ आगे दो जवान बैठ सकते हैं, जबकि पीछे 8 जवानों के बैठने की जगह है। पीछे की सीटिंग ऐसी है जिसमें बैठने वाले जवानों का मुंह एक दूसरे से अपोजिट रहेगा और वो अपनी सीटों के सहारे इस आर्मर गाड़ी के दीवार पर बने दोनों साइड के झरोखों से अपनी पोजीशन ले सकते हैं।

यह एक बुलेट प्रूफ गाड़ी है जो लैंडमाइन‌िंग के दौरान भी सुरक्षित रहेगी। यह गाड़ी नक्सल इलाकों में अपनी उपयोगिता साबित कर सकती है। इसे कंपनी अपने इंदौर प्‍लांट में बना रही है। जल्द ही इस गाड़ी को पुलिस व आर्मी को सप्लाई करना शुरू किया जाएगा। शुरू में कुछ ऑर्डर इस गाड़ी के लिए मिल चुके हैं। इस गाड़ी को पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स व ‌मिलिट्री को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसका कुल वजन 10 हजार किलोग्राम का है।

इसमें 6 सिलेंडर, इनलाइन, 4 स्‍ट्रोक इंजन लगा है जो कि 135 केडब्‍ल्यू की शक्ति 2400 आरपीएम पर तथा 660 एनएम का टॉर्क 1200-1900 आरपीएम पर प्रदान करता है। इसकी कुल लंबाई 6970 मिलीमीटर, चौड़ाई 2500 मिलीमीटर, ऊंचाई 3000 मिलीमीटर व व्हीलबेस 3607 मिलीमीटर का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.