Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जमकर नाचे शाहरुख-अनुष्‍का, ‘जब हैरी मेट सेजल’ का दूसरा गाना रिलीज

shahrukh-n-anushka-1शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ का दूसरा गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में शाहरुख और अनुष्का थिरकते नजर आ रहे हैं। यह एक डांस नंबर है। इस गाने को शाहरुख, अनुष्का और इम्तियाज अली ने मुंबई के तमाशा क्लब में लॉन्च किया।
इस गाने को अरिजीत सिंह और शाल्मली खोलगड़े ने अपनी आवाज दी है। फिल्म में म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। इस गाने के बोल ‘बीच-बीच में’ हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये गाना शाहरुख की फिल्म ‘कल हो ना हो’ के गाने ‘इट्स द टाइम टू डिस्को’ से मिलता-जुलता है।

बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख एक पंजाबी गाइड बने हैं जिनका नाम हरविंदर सिंह है। उन्हें सब हैरी कहकर पुकारते हैं। वहीं अनुष्का एक गुजराती लड़की का किरदार निभा रही हैं। जो यूरोप घूमने के लिए जाती हैं और उनकी मुलाकात हैरी से होती है। 

इससे पहले शाहरुख और अनुष्का फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘जब तक है जान’ में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म की पूरी शूटिंग यूरोप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.