Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

घर पर ही बनाएं ‘Moisturizer’, ऐसे करें इस्तेमाल

सर्दियों के मौसम में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। इस वजह से लोग त्वचा की नमी को बरकरार रखने के लिए बाजार के मॉश्चराइजर का प्रयोग करते हैं जो काफी मंहगे होते हैं और नुकसान भी पहुंचाते हैं। अगर आप घर पर बनें मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी त्वचा को कोई नुकसान पहुंचता और ये टिकाऊ भी होते हैं। तो आइए जानते हैं घर पर ही मॉश्चराइजर बनाने के तरीके और इनके इस्तेमाल के बारे में।
beauty-tips_1483353478
शहद रूखी त्वचा पर शहद लगाने से त्वचा फटती नहीं है। प्रभावित हिस्सों पर 15-20 मिनट तक शहद लगाएं और इसे गुनगुने पानी से धो लें। शहद से त्वचा की नमी बरकरार रहती है। आप हफ्ते में दो दिन इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
तेल आप जैतून, नारियल, जोजोबा, बेबी, कैस्टर आदि किसी भी तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नहाने से पहले दो मिनट तक शरीर की तेल मालिश करें। आप इन तेल को रात में लगाकर सो भी सकते हैं। त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए नहाने के बाद भी इन तेलों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
एलोवेरा जेल एलोवेरा जेल से भी स्किन मॉश्चराइज होती है। एलोवेरा जेल को अच्छे से मैश कर लें और त्वचा पर इसे 10-12 मिनट तक लगाएं। अब गुनगुने पानी से इसे धो लें। आप हर दूसरे-तीसरे दिन इसका प्रयोग कर सकते हैं।
दूध या दही दूध या दही से त्वचा कोमल बनती है। नहाने से पहले 10-15 मिनट तक प्रभावित हिस्सों पर दूध या दही लगाएं और हल्के गर्म पानी से इसे धो लें। हफ्ते में दो बार इसका प्रयोग किया जा सकता है। अगर आपको डेयरी उत्पादों से एलर्जी है तो इसका प्रयोग ना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.