Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ग्लोबल सिनेमा में योगदान के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या होंगी सम्मानित

aishwarya-rai-bachchan-hairstyles-5-1451300323ऐश्वर्या राय बच्चन भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की उन शख्सियतों में शुमार हैं जिन्होंने इसकी पहचान पूरी दुनिया में कराई है। ग्लोबल सिनेमा में उनके योगदान के लिए इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न उन्हें सम्मानित करेगा।
आईएफएफएम के डायरेक्टर ने एक स्टेटमेंट में कहा, ‘हमें खुशी है कि इस साल ऐश्वर्या हमारी मुख्य अथिति होंगी। वो एक ग्लोबल आइकन हैं और ऑस्ट्रेलिया में लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं। वो मेलबर्न के फेडरेशन स्कायर पर भारतीय झंडा फहराने वाली पहली महिला भी होंगी। ये सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है।’

आईएफएफएम ऑस्ट्रेलिया में भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा जलसा है। काम की बात करें तो ऐश जल्द ही अनिल कपूर के साथ राकेश ओम प्रकाश मेहरा के साथ ‘फैनी खान’ में दिखाई देंगी।

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.