Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ग्रामीण विकास फाउंडेशन चलाएगा वस्त्रदान कार्यक्रम

लखीमपुर खीरी|

प्रदेश की अग्रणी समाजसेवी संस्था ग्रामीण विकास फाउंडेशन विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गरीब असहाय लोगों को इस ठण्ड में सर्दी से बचाने के लिए वस्त्रदान का कार्यक्रम चलाएगी।


ग्रामीण विकास फाउंडेशन के प्रदेश सचिव इंजी० अर्पण मिश्र ने बताया कि विगत वर्षों में भी संस्था ने संघठन के सदस्यों व सम्मानित नागरिकों के सहयोग से ठण्ड में गरीबों व असहायों के लिए वस्त्रदान किये हैं। ईश्वर की अनुकम्पा से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संस्था द्वारा गरीबों के लिए वस्त्रदान की योजना बनाई गयी है जिसके अनुसार 15 जनवरी तक वस्त्र एकत्रीकरण का कार्यक्रम चलेगा व 15 जनवरी को गरीब असहायों को वस्त्रदान किये जाएंगे।मिश्र ने वस्त्रदान के लिए हेल्पलाइन नम्बर  अर्पण मिश्र(9125613826), पुष्पेन्द्र राठौर (9451024788) जारी करते हुए लखीमपुर जिले के समस्त सम्मानित नागरिकों से इस मुहिम में सहयोग की अपील की है।