Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गोला से लौट रहे कांवरियों पर बदमाशों का हमला

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी।
गोला तीर्थ से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर वापस लौट रहे दो कांवरियों पर लगभग एक दर्जन गिरोह बंद बदमाशों ने हमला कर दिया। उनके हमले में दोनों कांवरिए लहूलुहान हो गए। इसके बाद बदमाशों ने उनसे लूटपाट का असफल प्रयास किया। खबर पाकर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घायलों से हालचाल पूछा और कार्रवाई का भरोसा देकर वापस लौट गए। बताया जाता है कि बारह घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस बदमाशों को पकडऩे की जगह सीमा विवाद में ही उलझी है। इस घटना से कांवरियों में भय व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली गोला गोकरन नाथ और थाना मैलानी की पुलिस चौकी कुकरा की सीमा पहले की बदल कर नहर के बाद कुकरा और बाद में गोला को सीमा मान कर दोनों थानों की पुलिस प्रत्येक दिन इस नहर तक आकर अपनी डियूटी और गस्त किया करती थी। अब पुलिस अधिकारियों के तबादले के बाद से पुलिस की गस्त बंद हो गई है जबकि वारदातों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को जब दो कावरिया गोला के भोला को जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। वह जब नहर पर पहुंचे तब पहले से मौजूद बदमाशों ने घेर मार कर उनको जंगल में ले जाकर लूटपाट करने लगे। इस बीच पीछे से कांवरियों का जत्था आ गया और दोनों कांवरियों ने साहस का परिचय देकर शोर मचाया। शोर सुन कर जत्था रुक गया। यह देख कर बदमाशों ने घायलों को छोड़ कर फरार हो गए और लूटा गया सामान भी छोड़ गए। खबर पाकर पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना कर घायलों का उपचार कराया और कार्रवाई कराने की बात कह कर चले गए। इधर लूट से असफल और लहूलुहान कांवरियों में दलीप पुत्र ओम प्रकाश मिश्रा, गुड्डू पुत्र संजय का बारह घंटे के बाद भी मुकदमा पुलिस ने नहीं लिखा और सीमा विवाद में ही उलझी रही। इधर चिकित्सा उपचार के बीच दोनों की हालत खतरे से बाहर है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.