Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गूगल ने जारी की सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले की-वर्ड की लिस्ट, जानिए कौन है पहले नंबर पर

2017 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए की-वर्ड की लिस्ट गूगल ने जारी की है। इस लिस्ट में अमेरिका में आए तूफान हरिकेन इरमा का नाम सबसे ऊपर है। इस तूफान को दुनिया में सबसे ज्यादा सर्च किया गया। 

दूसरे और तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा आईफोन-8 और आईफोन-एक्स को सर्च किया गया। वहीं चौथे नंबर पर अमेरिकी टेलीविजन जर्नलिस्ट मेट लूअर और और पांचवे पर ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की मंगेतर और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्केल का नाम है। वहीं टॉप 10 ग्लोबल सर्च में भारतीय क्रिकेट टीम 10 वें नंबर पर है। अगर भारत में सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले लोगों की बात करें तो बाहुबली 2 फिल्म पहले नंबर पर है। वहीं टॉप 10 में सनी लियोनी और बिग बॉस प्रतियोगी अर्शी खान का नाम भी शामिल है।  

गूगल के टॉप 10 ग्लोबल ट्रेंडिंग सर्च कीवर्ड्स की लिस्ट
1. Hurricane Irma 
2. iPhone 8 
3. iPhone X 
4. Matt Lauer 
5. Meghan Markle 
6. 13 Reasons Why 
7. Tom Petty 
8. Fidget Spinner 
9. Chester Bennington 
10. India National Cricket Team