न्यूज चैनल एबीपी के एग्जिट पोल के अनुसार दक्षिण गुजरात में भाजपा को साफ बढ़त मिलती दिख रही है। जिसमें 35 सीटों में से भाजपा को 24 और कांग्रेस को 11 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि सौराष्ट्र और कच्छ इलाके की 54 सीटों में भी भाजपा कांग्रेस से आगे दिखाई दे रही है, जिसमें भाजपा को 34 और काग्रेस को 19 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं पूरे राज्य की बात करें तो भाजपा को 182 में से 117 सीटें मिलने की उम्मीद दिख रही है, जबकि कांग्रेस को 64 सीटें मिलने की उम्मीद दिख रही है।न्यूज 24 के अनुसार
न्यूज 24 और चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार गुजरात में भाजपा एकतरफा बहुमत की ओर जाती दिख रही है। परिणामों के अनुसार यहां भाजपा को 135 और कांग्रेस को मात्र 47 सीटें मिलती दिख रही हैं।
इंडिया टुडे के अनुसार
न्यूज चैनल इंडिया टुडे के एग्जिट पोल में भी गुजरात में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। चैनल द्वारा करवाए गए सर्वे में भाजपा को 99-113 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है जबकि कांग्रेस को 68-82 सीटें मिलने की उम्मीद है।
सी वोटर के अनुसार
सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से भाजपा के खाते में 108 सीटें जाती दिख रही हैं। जबकि कांग्रेस के हिस्से में 74 सीटें आने की उम्मीद जताई गई है। पिछले चुनाव में भाजपा को यहां 112 और कांग्रेस को 61 सीटें मिली थीं, ऐसे में इस बार भाजपा को यहां घाटा और कांग्रेस को फायदा होता दिख रहा है।