Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गुजरात में तेंदुए को जिंदा जलाया

गुजरात के उमरपाड़ा तालुका के वडी गांव में कुछ ग्रामीणों ने एक तेंदुए को कथित तौर पर जिंदा जला दिया। घटना 2 नवंबर की आधी रात की है।

एक दिन पहले तेंदुए ने गांव की एक 8 साल की बच्ची को उस वक्त मार डाला था, जब वह शौच करने के लिए खुले में गई थी। वन विभाग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। तेंदुए के शव से सैंपल लेकर फरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।   

img_20161104031245

एक जानवर को जिंदा जला देने की यह वारदात राज्य के वन और पर्यावरण मंत्री गनपत वसावा के गृह जिले में हुई है। वडी गांव की 8 साल की बच्ची निकिता को तेंदुए ने मार डाला था। इसके बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने का अभियान चलाया।
आखिरकार विभाग को तेंदुए को पकड़ने में कामयाबी तो मिल गई और तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया गया। इसके बाद आक्रोशित गांववालों ने वन कर्मचारियों से पिंजरा छीन लिया और पेट्रोल छिड़ककर तेंदुए को जिंदा जला डाला। वन और पर्यावरण मंत्री गनपत वसावा ने तेंदुए के हमले में मारी गई बच्ची के परिवार के लिए 4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.