Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गांव के छोरे से रचाई जापानी लड़की ने शादी

गांव में japan_5842c3b6a8a87रहने वाले किसी युवक की शादी किसी विदेशी लड़की के साथ हो तो आश्चर्य की बात ही होगी। लेकिन ऐसा हुआ है औरईया गांव में रहने वाले निखिल के साथ। निखिल ने न केवल जापान में रहने वाली युवती से शादी की बल्कि शादी भी हिन्दू परंपरा से ही रचाने के लिये जापानी लड़की राजी हो गई।

इतना ही नहीं जापानी दुल्हन ने गांव में ही रहने का निर्णय लिया है। औरईया गांव में रहने वाले निखिल ने बताया कि उसने बनारस हिन्दू विवि से मास्टर आॅफ टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन जापानी भाषा में कोर्स किया है, इसी दौरान उसकी मुलाकात जापान में रहने वाली आयुमी से हुई। दोनों की पहले तो दोस्ती हुई और फिर प्यार होने के बाद बात शादी तक पहुंच गई।

निखिल ने अपनी इच्छा परिजनों से जाहिर की थी, लेकिन गांव का मामला होने से उन्होंने आयुमी को परिवार की बहू बनाना स्वीकार नहीं किया। हालांकि बाद में निखिल ने अपने माता-पिता को नहीं बल्कि आयुमी के माता-पिता को भी मना लिया और फिर शादी की रस्म पूरी हो गई। शादी से निखिल और आयुमी खुश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.