Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गर्मी में कूल रखेगा इन चीजों का सेवन

summer_food_58f98e9c4de29गर्मी का मौसम आते ही एक बेचैनी सी होने लगती है और ऐसा होना भी लाजमी है क्यूंकि इंसान के शरीर पर इस मौसम की मार कुछ ज्यादा ही पड़ती है. कुक देर के लिए भी अगर धुप में बाहर निकल जाए तो सूरज की तपिश शरीर को पसीने से तरबतर कर देती है. इस मौसम में खाने पीने का ख़ास ख़याल रखना चाहिए ताकि शरीर गर्मी के विपरीत प्रभावों से बच सके.

गर्मी के मौसम में आप रोज नारियल पानी पी सकते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। नारियल पानी आपके शरीर में गर्मी के दिनों में अमृत की तरह काम करता है। फलों का जूस, निम्बू पानी, केरी पाना, छाछ और दही जैसी चीजें आपके शरीर में पानी की भी पूर्ति करेंगे और आपके शरीर को ठंडक भी प्रदान करेगी। गर्मी के मौसम में अपना पाचन ठीक रखने के लिए खाने के साथ धनिया, पुदीना और प्याज जरूर खाएं।

इनके सेवन से से गर्मी के दिन में आपकी सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं इस आसान तरीके से आप अपने पेट के तकलीफ से बचे हुए रहेंगे। गर्मी में नाश्ते के वक्त फलों का सेवन करें। फल आपको ताजगी और फुर्ती देंगे। गर्मी से बचने के लिए फल एक अच्छा उपाय है। वहीं इस मौसम में चने का सेवन भी आपके शरीर को ठंडा रखेगा। चने के सेवन से ज्यादा धुप में रहने से भी पको अधिक प्यास नहीं लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.