Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गर्मियों में सनस्क्रीन का काम करता है ये फल, सेहत के लिए है फायदेमंद

Avokado-ka-sevan-650x433ये फल नाश्पाती की तरह दिखता है जो त्वचा से लेकर सेहत के लिए फायदेमंद है। हम बात कर रहे हैं एवोकाडो की। इसमें मोजूद पोषक तत्व आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
 

– गर्मियों में अक्सर हाथ-पैरों में टैनिंग हो जाती है जिसकी वजह से लोग परेशान होने लगते हैं। ऐसे में एवोकाडो आपको आराम दिला सकता है। इसके लिए एवोकाडो, दलिया पाउडर, अंडे का सफेद हिस्सा और नींबू के रस को मिला लें और हाथों पर लगाएं। करीब आधे घंटे बाद हाथ धो लें। ये नैचुरल स्क्रब की तरह काम करता है।
 

– जो लोग घटते वजन से परेशान हैं, उनके लिए एवोकाडो एक अच्छा उपाय साबित हो सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैलोरी और फैट होते हैं जो वजन बढ़ाने में सहायक हैं। इसलिए जो लोग पतले हैं उन्हें एवोकाडो का सेवन जरूर करना चाहिए।
 

– जो लोग घटते वजन से परेशान हैं, उनके लिए एवोकाडो एक अच्छा उपाय साबित हो सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैलोरी और फैट होते हैं जो वजन बढ़ाने में सहायक हैं। इसलिए जो लोग पतले हैं उन्हें एवोकाडो का सेवन जरूर करना चाहिए।
 

– रूखे और बेजान बालों से छुटकारा पाने के लिए एवोकाडो का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए एवोकाडो को पीस लें, अब इसमें अंडे का पीला हिस्सा, दही और जैतून का तेल मिलाएं। इस मिश्रण को बालों पर लगाने से बाल सिल्की हो जाते हैं।
 

– एवोकाडो में विटामिन ई और ए मौजूद होते हैं। इसके जूस का सेवन करने से बेजान और रूखी त्वचा से निजात मिलती है। इसे फल के रूप में खाने से भी आपको ये फायदा मिलता है।
 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.