Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गर्भावस्था के दौरान खुद को शांत रखने के ये हैं 6 बेहतरीन तरीके…

img_20161205113837-1प्रेगनेंसी में महिलाओं को अपना खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती हैं। खान पान के साथ ही उन्हें शांत और खुश रहने की सलाह बी दी जाती हैं। ताकि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ रहें| 

ये केलव आपके लिए ही नहीं बल्कि बच्चे के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। हम समय को अपने बस में नहीं कर सकते लेकिन हम अपने विचारों को बस में करने की ताकत रखते हैं।  तो बेहतक होगा कि प्रेगनेंसी में खुद को शांत रखें और खुश रहें।

1 सकारात्मक रवैया
सकारात्मकता आपके मन को सकारात्मक विचारों से भरती है। इस तरह आप डर व भय से अछूते रहते हैं। आपका मन शांत रहा है व आप खुश रहते हैं। यह खुशी आपको सेहतमंद बनाती है। आपके मन की ये सुखद भावनाएं बच्चे के पूर्ण विकास में एक सकारात्मक छाप छोडती हैं।
2 संतुलन बनाए रखें
गर्भावस्था में भी हमारी सामान्य जिंदगी अपनी ही गति से चलती रही है। अगर आप एक कामकाजी महिला है तो अपने काम व पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच में से स्वंय के लिए कुछ समय जरूर निकालें। इसके अलावा सही समय पर खाना खाएं व नियमित रूप से कसरत करें। ऐसी नाजुक स्थिति में खुद की सेहत को नजरअंदाज ना करें।
  3 रिश्तेदार व दोस्त
अक्सर गर्भावस्था में गर्भवती महिलाओं को खुश रहने की सलाह दी जाती है। यह खुशी हमें अपने रिश्तेदारों व दोस्तों के साथ रहने पर ही मिलती है। उनके साथ बिताए गए खुशनुमा पल हमारे जीवन में रस भर देते हैं। परिवार द्वारा प्रदान किया गया समर्थन हमें अपने अंदर बसे डर से लड़ने की शक्ति देता है व हमारे जीवन में सकारात्मकता प्रवेश करती है।
  4 ध्यान
यह अपने भीतर मची हलचल को शांत करने का एक अच्छा तरीका है। ध्यान, आपको लौकिक शक्तियों से जोडता है व आप में आत्मविश्वास को बढ़ाता है। इस तरह आप सारी चिंताएं भूल जाते हैं। अतः हर रोज 15 मिनट के लिए ध्यान लगाएं। आप चाहे तो एक प्रशिक्षक से उचित प्रशिक्षण भी प्राप्त कर सकती हैं।
5 योग
योग, अपने हार्मोन को संतुलित करने का सबसे प्रभावी तरीका साबित होगा। योग आपके मन को शांत व स्थिर रहने में मदद करता है। गर्भावस्था के दौरान योग के अभ्यास को आरंभ करने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह जरुर लें। योग आपके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाएगा।
 6 सही खान-पान
ओमेगा -3 से समृद्ध फैटी एसिड अवसाद से लड़ने में मदद करते हैं तथा बच्चे के मस्तिष्क के विकास के लिए भी बहुत जरुरी हैं। बादाम, काजू तथा अन्य मावे आपके मूड को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार का पालन करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.