Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

क्‍या होता है जब शरीर के इन अंगों पर गिरती है छिपकली…

img_20161206123704जब कभी भी छिपकली आपके घर या आस-पास दिखती है, तो आप एक दम से डर जाती होंगी और उसे उस जगह से भगाने लगती होंगी।

लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार छिपकली का काफी महत्‍व है। कई संस्कृतियों में, छिपकलियों का शरीर के विभिन्‍न अंगों पर गिरना एक खराब माना जाता है। किसी संस्‍कृती में इसका गिरना या तो अच्‍छा माना जाता है या फिर बुरा। 
शांस्‍त्रों के अनुसार अगर छिपकली सिर पर गिरे तो यह अच्‍छा नहीं बल्‍कि बुरा शगुन होता है। यह विवाद या झगड़े को इंगित करता है। इसके अलावा अगर छिपकली सिर के बीच में गिरे तो, यह बीमारियां लाता है। ज्योतिषीय पाठ के अनुसार कहा गया है कि अगर छिपकली पेट, नाभि या छाती पर गिरे तो यह अच्छा शगुन माना जाता है। साथ ही अगर छिपकली पुरुष के शरीर के सीधे अंग पर गिरे और महिला के उल्‍टे अंग पर तो, यह शुभ माना जाता है। 
 इसी तहर से गर्दन पर छिपकली गिरने का मतलब यश की प्राप्ति हो सकती है। दायें पैर के तलवे पर छिपकली गिरने का मतलब ऐश्‍वर्य की प्राप्ति होगी। तो अगर आपके शरीर के भी किसी अंग पर छिपकली गिरी हो तो समझ जाएं क्‍या है इसका मतलब।

Leave a Reply

Your email address will not be published.