Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कैप्टन अमरिंदर सिंह: कर्नाटक के राज्यपाल को इस्तीफा दे देना चाहिए…

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई वाला को इस्तीफा दे देना चाहिए। कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर चले घटनाक्रम में कांग्रेस के स्टैंड की पुष्टि हो गई है। भारतीय जनता पार्टी को बुरी तरह मुंह की खानी पड़ी है जिसने अनुचित ढंग से सत्ता पर काबिज होने की साजिश की थी।

कहा- इस्तीफा न देने पर सुप्रीम कोर्ट बर्खास्त कर दे, कर्नाटक के घटनाक्रम ने कांग्रेस के स्टैंड की पुष्टि की

विधानसभा में बहुमत साबित करने से पहले भाजपा के बीएस येदूरप्पा के इस्तीफे पर अमरिंदर ने कहा कि सत्ता की भूखी भाजपा के हाथों से भारतीय लोकतंत्र के संपूर्ण विनाश को बचाया गया है। कर्नाटक के राज्यपाल आरएसएस के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने अपने ओहदे पर बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है। यदि वह इस्तीफ़ा नहीं देते हैं तो सुप्रीम कोर्ट को उनकी बर्खास्तगी के आदेश जारी करने चाहिए।

सुखबीर बादल के बयान की निंदा की

कैप्‍टप अमरिंदर सिंह ने कृषि ऋणों संबंधी शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के आरोपों को आधारहीन और बेतुका बताया। कैप्टन ने सुखबीर के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार संकट में घिरे किसानों को इस स्थिति से निकालने के लिए हर कोशिश कर रही है।

उन्‍होंने कहा कि बादलों की तरफ से विरासत में छोड़ी गई अति बुरी वित्तीय स्थिति इसमें अड़चन बन रही है। इसलिए किसानों को तुरंत समूची राहत देने के लिए केंद्र के दख़ल की ज़रूरत है। सुखबीर अपनी सहयोगी भाजपा और उसके नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को मदद के लिए कहने के बजाए आलोचना करने का मौका नहीं छोड़ते हैैं।