Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कुड़कुड़ाती ठण्‍ड में आगरा का तापमान 90 डिग्री पार

climate-graphआगरा : छुट्टी के दिन रविवार को आगरा का तापमान अचानक 97 डिग्री पहुंच गया। अचानक हुए इस बदलाव से आगरा के लोग भौचक्के रह गए हैं। इतने अधिक तापमान में भी गर्म कपड़े पहनेे जा रहे हैं। दरअसल, तापमान को 90 डिग्री पार मौसम विभाग ने कराया है। यह गलती मौसम विभाग की साइट पर देखने को मिली है।

भारतीय मौसम विभाग की यह अनदेखी रविवार की सुबह देखने को मिली। साइट पर आगरा का तापमान जांचने पर पता चलता है कि यहां 11 तारीख को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहेगा।हालांकि विभाग यह भी दावा कर रहा है कि 11 तारीख को 97 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। यह गलती वायरल होने के बावजूद मौसम विभाग में इसे दोपहर तक दुरुस्त नहीं किया। इस बारे में विभाग के किसी जिम्मेदार ने सफाई देने की भी जरूरत नहीं समझी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.