Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कीर्ति कुल्हारी और सैयामी खेर को मिला दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड

abएक्ट्रेस कीर्ती कुल्हारी और सैयामी खेर को अपनी दमदार एक्टिंग के लिए दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। दोनों को शुक्रवार को मुंबई में हुए दादासाहेब फाल्के फाउंडेशन अवॉर्ड्स में ये सम्मान दिया गया।
  
कीर्ति को 2016 में आई फिल्म ‘पिंक’ में दमदार एक्टिंग के लिए सम्मान दिया गया। दादासाहेब फाल्ते उत्कृष्टता अवॉर्ड मिलने पर कीर्ति ने कहा, ‘मैं इसकी आभारी हूं कि उन्होंने एक्टर के रूप में मुझे पहचाना। ‘पिंक’ का हिस्सा बनने पर मुझे गर्व है।’ ‘पिंक’ सामाजिक मुद्दे पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला है।

वहीं राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्जिया’ के लिए सैयामी खेर को बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड दिया गया। सैयामी और हर्षवर्धन कपूर ने ‘मिर्जिया’ से अपने एक्टिंग करियर का आगाज किया था।

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.