Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कीकू शारदा और भारती सिंह की कोल्ड वार………..

                                                                  

 

कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ आए दिन कुछ ना कुछ होता रहता है। कभी उनकी तबीयत खराब होती है तो कभी उनके शो की टीआरपी गिरने की खबर सामने आती है। अब उनके शो को लेकर जो नई खबर सामने आई है वो है कीकू शारदा और भारती सिंह की कोल्ड वार की। दरअसल, खबर आई है कि कीकू और भारती हाल ही में शो के दौरान एक दूसरे से भिड़ गए।

 

एक हिन्दी वेबसाइट के मुताबिक दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा है। बता दें कि इससे पहले दोनों कॉमेडी सर्कस में भी साथ काम कर चुके हैं, लेकिन फर भारती के साथ हुए विवाद के बाद कीकू ने शो छोड़ दिया था।

 

 

 

 

वैसे कीकू और भारती से जब इस बारे में बात की तो दोनों ने ही इसे महज एक अफवाह बताया। लेकिन अगर ये अफवाह नहीं सच है तो ये बात कपिल को टेंशन जरूर देने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.