Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे गुजरात के सीएम, कुंभ में करेंगे स्नान

वाराणसी। भगवान शिव की नगरी काशी में भगवान भोलनाथ के दर्शन के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी गुरुवार की शाम वाराणसी पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं। मुख्यमंत्री ने बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद गंगा पूजन कर आरती में शामिल हुए। मुख्यमंत्री काशी से निकलने के बाद कुंभ में जाएंगे।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी गुरुवार की शाम पत्नी के साथ वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक वाराणसी के बाबा काशी श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में 5 ब्राह्मणों द्वारा षोडषोपचार पूजन किया और सविधि दर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री रुपाणी माथे पर बाबा का त्रिपुण्ड लगवा कर काफी खुश दिखे। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का अवलोकन भी किया। इसके बाद मन्दिर न्यास अध्यक्ष उनको लेकर मंदिर गेस्ट हाउस में ले गए। जहा कुछ समय चर्चा के दौरान मंदिर के महात्मय की जानकारी दी। उसके बाद बाबा प्रसाद और अंग वस्त्र भेट किया। इस दौरान काशीवासियों ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का परम्परागत तरीके से हर-हर महादेव के नारे से उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री काशी के पौराणिक गंगा घाट दशाश्वमेध पर गंगा आरती में शामिल हुए तथा विधिवत वैदिक रूप से गंगा पूजन किया।