Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कांग्रेस और शिवसेना के गठबंधन पर प्रयास जारी

Uddhav Thackeray_mid-day_650_bigstryमुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना को स्पष्ट बहुमत न मिलने के कारण अब सभी गठबंधन के लिए प्रयास कर रहे हैं। पार्टियां गठबंधन के लिए अपने अपने प्रयास कर रही हैं। इसी बीच यह बात सामने आई थी कि शिवसेना द्वारा कांग्रेस,एनसीपी, एमएनएस के साथ मिलकर महानगर पालिका में अपना बोर्ड तैयार किया जाएगा। मगर अब यह कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने शिवसेना का समर्थन करने से इन्कार कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस का समर्थन प्राप्त करने से इन्कार किया है। शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि माहौर शिवसेना का ही होगा। मगर यह बात गलत है कि गठबंधन के लिए शिवसेना कांग्रेस के पास गई थी। पार्टी गठबंधन को लेकर चर्चा कर रही है। मगर यह कहना सही नहीं है कि हमने कांग्रेस से समर्थन मांगा है। दूसरी ओर कांग्रेस के सूत्रों द्वारा कहा गया है कि पार्टी की राज्य इकाई इस बात पर विचार कर रही है कि शिवसेना का महापौर बनाने हेतु भगवा पार्टी को समर्थन दिए जाने पर सोचना होगा।

यदि ऐसा किया जाएगा तो फिर भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच दरार बढ़ जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार शिवसेना द्वारा कांग्रेस की डील होने की जानकारी मीडिया में आई। दरअसल यह जानकारी सामने आई है कि मुंबई कांग्रेस में दरार हो गई है और एक धड़ा शिवसेना से गठबंधन करने के पक्ष में है। जबकि दूसरे द्वारा विरोध किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना द्वारा बहुमत प्राप्त करने के लिए काफी जद्दोजहद की जा रही है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी का कांग्रेस के साथ चुनाव और इसके बाद किसी तरह का गठबंधन नहीं होगा। उनका कहना था कि कांग्रेस के साथ वे गठबंधन करना चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा दल है जो कि विचारधारा को विचारधारा के स्तर पर लड़ती है। उनका कहना था कि वे कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं बनाऐंगे। शिवसेना का कहना था कि यदि निर्दलियों का उसे समर्थन मिलता है तो फिर शिवसेना के 84 पार्षद और अन्य निर्दलीय मिलाकर 89 हो जाऐंगे। शिवसेना मेजोरिटी के लिए प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.