Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी की हो सकती है ताजपोशी

Rahul-Gandhi-to-sushma-swarनई दिल्ली : माना जा रहा है कि जल्द ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के नए अध्यक्ष बन सकते हैं। जी हां, जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन 15 अक्टूबर तक किया जा सकता है। दरअसल कांग्रेस के नेतृत्व पर सोनिया गांधी की बीमारी का असर हुआ है। सोनिया गांधी लंबे समय से बीमार चल रही हैं। वे विदेश में उपचार करवाकर कुछ दिनों पूर्व लौटी हैं।

अब माना जा रहा है कि उनकी बीमारी और कमजोरी के कारण कांग्रेस की कमान राहुल गांधी को दी जा सकती है। जानकारी सामने आई है कि कांग्रेस के केंद्रीय निर्वाचन प्राधिकरण के अध्यक्ष मौलपल्ली रामचंद्रन द्वारा पार्टी की राज्य समितियों को अस्थायी संगठनात्मक चुनाव का कार्यक्रम प्रस्तुत किया है।

संभावना है कि कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष का निर्वाचन 16 सितंबर से 15 अक्टूबर तक होगा। दरअसल जल्द ही सीडब्ल्यूजी की बैठक होगी, जिसमें पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है। गौरतलब है कि कांग्रेस कार्यसमिति में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी और जिला कांग्रेस समितियों, राज्य कांग्रेस समितियों के चुनाव आयोजित किए जाऐंगे। पार्टी के सूत्रों ने कहा है कि कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव कर्नाटक में हो सकते हैं, जो बेहद महत्वपूर्ण होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.