Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कांग्रेसियो ने मनाया जश्न कर्नाटक में गिरी बीजेपी सरकार !

कर्नाटक में भाजपा सरकार गिरने को लेकर कांग्रेस फूले नहीं समा रही है। उत्तराखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। साथ ही एक दूसरे को मिठार्इ बांटी। 

दरअसल, कर्नाटक में फ्लोर टेस्ट से पहले ही येद्दयुरप्पा ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। जिसपर कांग्रेस मुख्यालय में एकत्रित होकर कांग्रेस ने खूब जश्न मनाया। उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में कांग्रेस ढोल नगाड़ों संग सड़क पर उतरी।

वहीं हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए शहीद चंद्रशेखर आजाद चौक पर एकत्र हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा ने कर्नाटक के अंदर जो लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है, उसका परिणाम उसे मिल गया गया है। भाजपा देश में लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है। धनबल के जरिए सरकार बनाने की साजिश रची जा रही थी।

इस मौके पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक, महानगर अध्यक्ष कलीम खान, सलीम खान, कुंवर जावेद इ$कबाल, सुभाष सरीन, विकास त्यागी, अशोक चौहान, उम्मेद गाजी, मकसूद हसन, श्रवण गोस्वामी, हेमेंद्र चौधरी, संजय बाली, आदेश सैनी, मोहम्मद जाकिर, समीर खान, मुनेश त्यागी, असलम, साहिल, इरशाद पहलवान, पंकज ङ्क्षसघल, रविंद्र खेवरिया, मनोज जयंत, मनोज, भूपेंद्र, जाकिर हुसैन, पीपी गुप्ता, प्रमोद भटनागर, आतिर खान, सुनीत, सन्नी बत्रा आदि लोग मौजूद रहे