Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

करोड़ों के सोने व चांदी के जेवरात सहित 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

असलम/जनपद लखीमपुर खीरी|
11 मई को  करीब 17:00 बजे SSB,3rd BN खकरौला द्वारा इंडो-नेपाल बॉर्डर स्थित खकरौला चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान  लाल रंग की सूमो गोल्ड पर सवार 02 शातिर अभियुक्तों: कमल सिंह पुत्र स्व० धर्म सिंह नि० ग्राम पहलवानपुर थाना सुखड जनपद कैलाली नेपाल राष्ट्र और मोहन सिंह पुत्र स्व० जोजो सिंह नि० ग्राम कोटवाडा थाना कुमलगांव जनपद कालाकोट नेपाल राष्ट्र को लगभग 01 करोड़ रुपये कीमत के सोने व चांदी के आभूषण, बर्तन व अन्य सामान सहित गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान उक्त सामान को हेबल, चामुंडीनगर,बंगलौर में पड़ी डकैती का माल होना बताया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में कोतवाली तिकुनिया पर अभियोग पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।