Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कब से शुरू होंगी चैत्र नवरात्रि, कलश स्‍थापना का शुभ मुहूर्त…

माता के भक्‍तों को नवरात्रि का खास इंतजार रहता है। भक्‍त, मां की पूजा में 9 दिन लीन रहते हैं। चैत्र नवरात्रि इस बार 6 अप्रैल, शनिवार से आरंभ होंगी। इस बार पूरे 9 दिन का पर्व मनेगा।अष्‍टमी 13 अप्रैल को है।

कलश स्‍थापना मुहूर्त
चैत्र नवरात्रि में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 6 अप्रैल को है। इस दिन रेवती नक्षत्र है. सुबह 06:09 बजे से 10:21 बजे तक कलश स्थापना का श्रेष्ठ मुहुर्त है।

जानें किस दिन होगी किस देवी की पूजा

6 अप्रैल: मां शैलपुत्री पूजा, मां ब्रह्मचारिणी पूजा

7 अप्रैल: मां चंद्रघंटा पूजा

8 अप्रैल: मां कुष्मांडा पूजा

9 अप्रैल: मां स्कंदमाता पूजा

10 अप्रैल: पंचमी तिथि सरस्वती आह्वाहन

11 अप्रैल: मां कात्यायनी पूजा

12 अप्रैल: मां कालरात्रि पूजा

13 अप्रैल: महागौरी पूजा

14 अप्रैल: सिद्धि दात्री माता