Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कपिल ने आप पर लगाया 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, कहा- केजरीवाल सामने आकर दे जवाब

_95998280_db505aec-6c3b-4921-9249-9c27368df81bदिल्ली सरकार से बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा पिछले दिनों की भांति रविवार को भी आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ आरोप लगाने और खुलासे करने का सिलसिला जारी रखा।

वह अपने निवास पर रविवार को आप नेता आशुतोष और संजय सिंह के रूस जाने का खुलासा किया। उन्होंने दिल्ली सरकार से बर्खास्त करने के बाद आप के पांच नेताओं के विदेश जाने के बारे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछा था, लेकिन मुख्यमंत्री ने उनके प्रश्न का उत्तर नहीं दिया।

इसके चलते अपनी मांग को लेकर कपिल मिश्रा ने भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। इसके बाद भी मुख्यमंत्री ने चुप्पी साधे रखी। अब कपिल मिश्रा ने स्वयं ही आप नेताओं के विदेश जाने का खुलासा करना आरंभ कर दिया है।

कपिल मिश्रा ने ‌आरोप लगाया कि दिल्ली में 400 करोड़ रुपये का हाई सिक्यो‌रिटी घोटाला हुआ है और इसी शख्स ने आप के आशुतोष और संजय सिंह की विदेश यात्राओं को प्रायोजित किया।

कपिल मिश्रा ने इस शख्स के नाम का खुलासा करते हुए बताया कि शीतल प्रसाद सिंह ने इन दोनों नेताओं के रूस दौरे को प्रायोजित किया था। कपिल का  दावा है कि संजय मिश्रा और शीतल प्रसाद ने खुद ही इसे स्वीकार भी किया है।

400 करोड़ के घोटालेबाज ने किया विदेश दौरा प्रायोजित

संजय सिंह और आशुतोष के विदेश दौरे का खुलासा करते हुए कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि इन दोनों नेताओं के रूस दौरे को 400 करोड़ के हाईसिक्योरिटी घोटाले में फंसे शख्स ने प्रायोजित किया था।
कपिल ने दावा किया कि अगर आप के इन नेताओं के विदेश दौरों की पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाए तो अरविंद केजरीवाल भी देश छोड़कर भाग सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि केजरीवाल आज खुद को छुपाएंगे नहीं और मैंने जो सवाल किए हैं उसका वो जवाब जरूर देंगे।

कपिल मिश्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं न तो पार्टी छोड़ूंगा और न ही नई पार्टी बनाऊंगा बल्कि, हम पार्टी से उन 4-3 भ्रष्ट लोगों को बाहर करेंगे जो इसे भ्रष्ट कर रहे हैं।

भ्रष्ट लोगों को पार्टी से निकाल फेकेंगे

कपिल मिश्रा ने आज अपनी रणनीति बदलते हुए कहा कि वो सभी लोग जो पार्टी छोड़ चुके हैं उनसे मेरा अनुरोध है कि पार्टी न छोड़ें बल्कि, हमें भ्रष्ट लोगों के हाथ से इससे छीनना होगा।

पार्टी में कुछ लोग भ्रष्ट हैं इसका ये मतलब नहीं है कि आप ने जो आंदोलन शुरू किया था उसका अंत हो जाएगा। हमें मिलकर इसमें से भ्रष्ट लोगों को हटाना होगा।

उन्होंने कहा कि मैं एक अभियान की शुरूआत कर रहा हूं जिसका स्लोगन है ‘लेट्स क्लीन आप’। मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि वो एकजुट हों और पार्टी को साफ करने में मदद करें।

कपिल मिश्रा ने योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण से माफी मांगते हुए कहा कि मैं शर्मिंदा हूं कि केजरीवाल के उकसाने पर मैंने इन लोगों के खिलाफ बोला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.