Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कन्नौज में डकैतों ने लूट के बाद गोली मारी, एक गंभीर

अलीगढ़ के बाद आज तड़के इत्रनगरी कन्नौज बदमाशों के निशाने पर थी। कन्नौज के प्रेमपुर मुंडेरी गांव में बदमाशों ने डकैती के दौरान लाखों का सामान लूट लिया। इसके दौरान विरोध करने पर इन लोगों ने गृहस्वामी के साथ घर के अन्य लोगों पर फायरिंग की। फायरिंग में गोली लगने से गृहस्वामी की हालत गंभीर है। पुलिस इसको आपसी झगड़ा बताकर पल्ला झाडऩे में लगी है।26_01_2017-26-01-2017-up

कन्नौज के मानीमऊ के सदर कोतवाली अंतर्गत मानीमऊ चौकी क्षेत्र के गांव प्रेम पुर मुड़ेरी गांव में आज तड़के आधा दर्जन सशत्र बदमाश गांव के खुनगू के घर घुसे। डकैतों ने पहले परिवार को कवर कर लिया। विरोध पर खुनगू (47) के सिर पर डंडे से कई वार किये। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। घर पर रखे जेवरात समेत करीब साढ़े चार लाख का माल लूट ले गए। इनके जाते समय परिवारीजनों ने शोर मचाया तो बदमाशों ने खुनगू के पुत्र सियाजुल अली (26) और पत्नी आसमा बेगम (43) पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली लगने से दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। भागते समय बदमाशों की ग्रामीणों से मुठभेड़ हो गई। कई राउंड फायरिंग करते हुए बदमाश भाग निकले।

परिवार के लोगों के साथ ग्रामीणों ने खुनगू समेत बेटे और पत्नी को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत बिगडऩे पर खुनगू को उपचार के लिए कानपुर भेजा गया। उधर, घटना के एक घण्टे बाद मानीमऊ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। जिला अस्पताल में घायलों के उपचार में कोताही बरती गई। इससे परिवार के लोगों ने नाराजगी जाहिर की। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक मामला मारपीट और आपसी झगड़े का है। पीडि़त लूटपाट का आरोप लगा रहा है। एक एक बिंदु पर बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.