Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कई पुरुषों को नहीं पता, उनकी पार्टनर ने कौन से गर्भनिरोधक किया इस्तेमाल

अधिकांश युवा पुरुषों ने बताया कि वे जानते हैं कि उनके पार्टनर ने किस बर्थ कंट्रोल का उपयोग किया और वह किस तरह का था। मगर, कुछ पुरुषों को इसके बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी। अनियोजित गर्भधारण को रोकने के उद्देश्य से हाल ही में इस बारे में एक अमेरिकी अध्ययन किया गया था।_93110230_8f43b1a3-62fd-4b91-8e1d-7cf463a2195c

इस अध्ययन को अमेरिकन जर्नल ऑफ मेन्स हेल्थ में प्रकाशित किया गया है। शोध की प्रमुख लेखक सामन्था गार्बर्स ने बताया कि अध्ययन में यह पता करने की कोशिश की गई थी कि क्या किशोर गर्भावस्था की रोकथाम के कार्यक्रमों में युवा पुरुषों की रिपोर्ट को शामिल कर सकते हैं।

गार्बर्स ने कहा कि कई अन्य अध्ययनों के विपरीत यह अध्ययन अलग था। इसमें दल ने यह जानने पर ध्यान केंद्रित किया कि कितने युवा पुरुष अपने साथी के गर्भनिरोधक इस्तेमाल के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देने में सक्षम नहीं थे।

बड़े पैमाने पर किए गए इस अध्ययन में 14 से 44 वर्ष के पुरुषों को शामिल किया गया था। शोधकर्ताओं ने 2,238 पुरुषों की प्रतिक्रिया का विश्लेषण किया था। इसमें से 85 फीसद पुरुषों की शादी नहीं हुई थी और उनमें से करीब आधे 15 साल से 24 साल की उम्र के थे।

इन लोगों से सवाल किया गया कि आखिरी बार शारीरिक संबंध बनाते हुए उनमें से कितने लोगों को पता है कि उनकी पार्टनर ने यौन संक्रमित बीमारी या गर्भावस्था रोकने के लिए गर्भनिरोधक का इस्तेमाल किया था?

जिन लोगों ने हां में जवाब दिया, उनसे अगला सवाल पूछा गया कि किस तरह का कॉन्ट्रासेप्टिव उन्होंने इस्तेमाल किया था। शोध में बताया गया कि करीब 95 फीसद पुरुष इन दोंनो सवालों का जवाब देने में सक्षम थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.