Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ओडिशा, आंध्र और तमिलनाडु के तटों से टकरा सकता है चक्रवाती तूफान पेथाई, अलर्ट जारी

देश में दो महीनों के भीतर आए गाज़ा और तितली तूफान जमतक तबाही मचा चुके हैं। वहीं अब एक और चक्रवाती तूफान देश के पूर्व तटों पर दस्तक दे रहा है। दरअसल, चक्रवाती तूफान पेथाई भारत के दक्षिण पूर्वी तट पर अगले 36 घंटों में टकरा सकता है। इस बावत ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्‍य हाई अलर्ट पर हैं। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उठा कम दबाव का केंद्र शनिवार को चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है और अगले 36 घंटे में तट से टकरा सकता है।

मौसम विभाग ने उत्‍तर और उत्‍तर-पश्चिम की ओर बढ़ पेथाई तूफाने के आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा और ओंगोल क्षेत्र में 17 दिसंबर को टकराने की संभावना जताई है। गंभीर चक्रवात की आशंका के मद्देनजर भारतीय तटरक्षक ने अपने जवानों को हाई अलर्ट कर दिया है। बल की तरफ से समुद्र में गए मछुआरों के जानमाल की रक्षा के लिए ऐहतियाती उपाय शुरू कर दिए हैं। उधर, एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के लिए जरूरत पड़ने पर किसी भी तरह की मदद के लिए नौकाओं और हवाई जहाज को तैयार रखा गया है।

तटरक्षक बल ने समुद्र में मछली पकड़ने गए मछुआरों को सूचना पहुंचाने के लिए भी आवश्यक प्रबंध किए हैं। मछुआरों की नौकाओं को सुरक्षित वापस लाने के लिए बल की तरफ से दो नौकाओं को समुद्र में भेजा गया है।

आपको बता दें कि पिछले दो महीने में पेथाई इस क्षेत्र में आने वाला तीसरा तूफान है। इससे पहले तितली और गाजा काफी तबाही मचा चुके हैं। नवंबर में आए गाजा तूफान ने 45 जानें ली थीं और करीब 1.17 लाख घरों को तबाह किया था। वहीं अक्‍टूबर में आए तितली तूफान ने ओडिशा में 57 जानें ली थीं।