Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ऐसे कपल्स कभी अपने रिश्ते में नहीं पनपने देते गलतफहमी

कपल्स को खुलेआम प्यार का इजहार करते देखकर कुछ लोगों को या तो शर्म महसूस होती है, वहीं कुछ लोगों को लगता है कि इन कपल्स के बीच कितना प्यार है, जिसका इजहार करने से वो बिल्कुल भी कतराते नहीं हैं।

वहीँ कपल्स को अधिकतर झगड़ते हुए भी देखा होगा। जिन कपल्स में बात-बात पर विवाद जैसी स्थिति पैदा होती है वो अपने साथी से खुलकर अपनी बात करते है। बात करने से उनमें कभी कोई गलतफहमी जगह नहीं बना पाती। जब गुस्सा करते है तो इससे अपने साथी के विचार पता चलते है। आपके लिए उनके दिल में क्या चल रहा है। आईये जानते और झगड़े की वजह……

जब भी कपल्स के बीच में कोई बहस हो रही हो उस समय अपनी जबान पर नियंत्रण होना जरूरी है। कहीं गुस्से में आप अपने साथी को गलत शब्द बोलकर हमेशा के लिए उनसे दुश्मनी मोल ना लें। बाद में आपको अपनी कही हुई किसी बात को लेकर पछतावा महसूस होने लगे। जो लोग अपने पार्टनर के साथ कम बात करते हैं, ऐसे लोगों में गलतफहमी होने के ज्यादा चांस होते हैं। ऐसे कपल कभी भी अपने दिल की बात एक दूसरे से खुलकर नहीं करते हैं।

जो कपल अक्सर छोटी छोटी बातों पर एक दूसरे से झगड़ते रहते हैं ये बताते हैं कि वो अपने रिश्ते में किसी तरह की कोई कंफ्यूजन नहीं रखना चाहते। वो किसी भी गलतफहमी को पनपने से पहले ही उसे खत्म कर देना चाहते हैं। तभी तो ऐसे कपल्स को सबसे ज्यादा हॉट कपल्स की कैटेगरी में रखा जाता है।

जो लोग आपस में झगड़ते रहते हैं उससे पता चलता है कि वो एक दूसरे के साथ कितने कंफर्टेबल हैं। उन्हें एक दूसरे से कुछ भी कहने के लिए सोचना नहीं पड़ता। ऐसे कपल एक दूसरे के लिए पति पत्नी नहीं दोस्त की तरह होते हैं।