Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

एयर इंडिया को खरीदने में टाटा समूह की दिलचस्पी: जयंत सिन्हा

नई दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने  कहा कि एयर इंडिया की हिस्सेदारी खरीदने में टाटा समूह ने औपचारिक तौर पर दिलचस्पी दिखाई है। सरकार ने एयर इंडिया के विनिवेश के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।

एयर इंडिया पर 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज है। सिन्हा ने एक टीवी चैनल से कहा कि हमें बिल्कुल एयरलाइन (एयर इंडिया) के लिए इंडिगो के साथ-साथ टाटा की ओर से दिलचस्पी का संकेत मिला है।

अब तक हमें जो संकेत मिले हैं वो औपचारिक हैं। मंत्री ने कहा कि सरकार बोली लगाने की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर काम कर रही है और रुचि प्रकट करने के साथ-साथ बोली लगने में छह से आठ महीने लगने चाहिए। इससे पहले इंडिगो ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर एयर इंडिया की उड़ान सेवाओं और खासतौर पर उसकी अंतरराष्ट्रीय सेवा को खरीदने में अपनी दिलचस्पी दिखाई थी।