Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

एक बार फिर अपने देश की सत्ता संभालेंगे शिंजो, आबे दो-तिहाई बहुमत के करीब: ओपिनियन पोल

नई दिल्ली : जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे फिर से अपने देश की सत्ता संभालने को तैयार हैं। शक्तिशाली तूफान के बीच रविवार को मध्यावधि चुनावों के लिए हुए मतदान के बाद उनकी विशाल जीत की संभावना जताई जा रही है।

मतदान के बाद एग्जिट पोल में भी उन्हें जबरदस्त जनादेश मिलने की बात कही गई है। एक सर्वेक्षण में तो शिंजो आबे को 311 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है, जो दो-तिहाई बहुमत से एक सीट ज्यादा है।

अन्य सर्वेक्षणों में आबे की पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के नेतृत्व वाले गठबंधन को दो-तिहाई बहुमत से थोड़ी कम सीटें मिलने की बात कही गई है।