Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

एंटोनियो कोस्टा ने मोदी को गिफ्ट की रोनाल्डो के नाम की जर्सी

भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी को खेल की दुनिया से एक गिफ्ट मिला है। उन्हें पुर्तगाल के पीएम एंटोनियो कोस्टा ने अपने देश के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जर्सी भेंट की है।

namo

दोनों देशों के नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई है। रोनाल्डो के ‘7 नंबर’ की यह लाल जर्सी कोस्टा ने मोदी को सौंपी। कोस्टा 7 दिन की भारत यात्रा पर हैं। इस जर्सी पर रोनाल्डो ने हस्ताक्षर किए हैं।

इस गिफ्ट को मिलने के बाद मोदी ने कहा कि फुटबॉल में पुर्तगाल की मजबूती और भारत में खेलों का तेजी से विकास खेलों में उभरती हुई साझेदारी बन सकती है। स्पेन के क्लब रियल मैड्रिड और पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलने वाले रोनाल्डो पेशेवर फुटबॉलर और राष्ट्रीय टीम के कप्तान हैं। वह 4 बार दुनिया के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का बेलोन डिओर पुरस्कार जीत चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.