Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पहुंचे कुंभ अक्षयवट का किया दर्शन

प्रयागराज। तीर्थराज प्रयाग में चल रहे आस्था के सबसे बड़े मेले कुंभ में शनिवार को देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पहुंच गए। यहां उन्होंने संगम तट पर आरती व पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल राम नाईक भी मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने अक्षयवट जाकर दर्शन किए। उनके गमन को देखते हुए मेल परिसर में सुबह से ही भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बीच मेला परिसर में कई जगहों पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यकमों के आयोजन किए गए हैं। उपराष्ट्रपति नायडू सुबह 9.30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से संगम तट पहुंचकर आरती व पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्हाेंने अक्षयवट, सरस्वती कूप एवं हनुमानजी के मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद सेक्टर-4 स्थित अक्षयवट सांस्कतिक पांडाल, महावीर मार्ग में युवा कुम्भ सम्मेलन के कार्यक्रम में पहुंचेंगे, जहां वे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उप राष्ट्रपति  3.20 से 4.30 बजे तक सेक्टर-18 में परमार्थ निकेतन आश्रम, अरैल में आयोजित कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में उपस्थित रहेंगे। इसके बाद वह दिल्ली वापस लौट जाएंगे।