Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उपनल कर्मी काम पर न लौटें तो होगी सेवा समाप्त

upnalदेहरादून : उपनल के आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया। शनिवार को कैबिनेट ने आवश्यक सेवाओं में कार्यरत हड़ताली कर्मचारियों को सेामवार तक काम पर लौटने का अल्टीमेटम दे दिया है। काम पर न लौटने पर नई भर्ती का ऐलान किया है। सचिव (कार्मिक ) अरविदं ह्यांकी ने बताया कि कैबिनेट ने इस मुद्दे पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया है। लिहाजा सभी हड़ताली कर्मचारी सोमवार से अपने काम पर वापस लौट जाएं। वर्तमान में उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम (उपनल) के मार्फत आउटसोर्स कर्मचारी, पॉलीटैक्नीक के संविदा प्रवक्ता समेत कई संगठन हड़ताल पर बैठे हैं। अतिथि शिक्षक भी अल्पकालिक भर्ती का जीओ जारी होने तक आंदोलन खत्म न करने की जिद पर अड़े हैं। इन हड़तालों की वजह से कई विभागों में कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो चुका है। सरकार इनके लिए कुछ अहम फैसले ले भी चुकी हैं लेकिन इसके बाद भी वो आंदोलन पर डटे हुए हैं। एक दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी उपनल कर्मियों के हड़ताल के समर्थन पर धरने पर बैठे थे। तिवारी ने भी उपनल कर्मियों की मांग का समर्थन किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.