Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उपचुनाव : कायम है भाजपा की लहर, 10 सीटों में से 6 सीट आगे

fghdcvcaku-1463668880नई दिल्ली : आज 8 राज्यों में 10 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के मतदान की मतगणना की चर्चा की जा रही है। EVM में कथित गड़बड़ी की बातों के बीच इन सीटों के शुरूआती रूझान सामने आए हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा यहाँ बढ़त बनाए हुए है. भाजपा इन 10 सीटों में से 6 सीटों पर आगे चल रही है।इन रूझानों में मध्यप्रदेश की अटेर सीट पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। दरअसल यहां पर नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के निधन के बाद उनकी सीट खाली हो गई थी। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश की भोरंज सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल धीमान को विजेता घोषित किया गया है। धीमान ने 8433 वोट से जीत हासिल की। यहां पर कांग्रेस दूसरे क्रम की पार्टी बनी हुई है।

झारखंड की लिट्टीपाड़ा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी आगे हैं। असम की धीमाजी सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाए रखी है। असम के लखीमपुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा आगे चल रही है। दिल्ली के राजौरी गार्डन में भारतीय जनता पार्टी अकाली गठबंधन के प्रत्याशी मनजिंदर सिंह सिरसा बढ़त बनाए हुए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी यहां नंबर पर चल रहे है।

कर्नाटक की नंजनगुड सीट पर दूसरी राउंट की काउंटिंग के बाद कांग्रेस आगे है। राजस्थान की धौलपुर सीट के प्रारंभिक परिणाम में भाजपा आगे बनी हुई है। मध्यप्रदेश के ही बांधवगढ़ में भाजपा आगे है, तो पश्चिम बंगाल में कांठी दक्षिण सीट से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी को बढ़त मिली हुई है।

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र के 38 मतदान केंद्रों पर मतदान किया जा रहा है। यहां पर हिंसक झड़प हो गई थी जिसके बाद चुनाव आयोग ने पुनः मतदान का आदेश दिया था। मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बढ़त दिलवाने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने काफी मशक्कत की। उनके प्रयास से कांग्रेस के प्रत्याशी भाजपा के प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.