Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उत्तराखंड: BJP के इस मंत्री ने कांग्रेसी नेताओं को दे डाली ये बड़ी नसीहत

drdhansinghrawat-624x336उत्तराखंड में रहना है तो वंदेमातरम कहना होगा, बयान से चर्चाओं में आए उत्तराखंड के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को संविधान पढ़ने की सलाह दी। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि वैसे तो अब कांग्रेसी खाली हैं, उन्हें अपनी हार की समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने किए गए पापों के पुण्य के लिए यज्ञ आदि करने की सलाह भी दी।
       
रविवार को शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लेने आए उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धनसिंह रावत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर प्रहार किया। किशोर उपाध्याय ने धन सिंह रावत के बयान को प्रदेश में हिंसा फैलाने वाला बयान बताया था।  धन सिंह रावत ने किशोर उपाध्याय को देश का संविधान पढ़ने की सलाह दी।

साथ ही कांग्रेसियों को बेरोजगार बताया। उन्होंने कहा कि संविधान में प्रावधान है कि देश के प्रत्येक नागरिक के साथ संस्थानों में वंदे मातरम और ध्वजारोहण करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि किशोर वंदे मातरम कहने पर हिंसा फैलाने की बात कह रहे हैं तो उन्हें पता होना चाहिए कि देश की आजादी में मुस्लिमों का बड़ा योगदान रहा है। मुस्लिमों ने तिरंगा फहराने और वंदेमातरम के लिए बलिदान दिए है।

उन्होंने बताया कि 1913 में रविंद्रनाथ टैगोर को नोबेल पुरस्कार मिला उसे प्राप्त करने के बाद वे सीढ़ियों पर बैठकर रोने लगे। उनसे वहां पर मौजूद लोगों ने रोने का कारण पूछा तो रविंद्रनाथ टैगोर ने बड़े अफसोस से कहा था कि कार्यक्रम में देश का तिरंगा तक नहीं लगाया गया। उन्होंने कहा कि उनके बयान के बाद बड़ा असर हुआ है कि स्कूलों में सभी कार्यक्रम वंदे मातरम और तिरंगा फहराने के साथ हो रहे हैं। 

कालेजों में थोपा नहीं जाएगा ड्रेस कोड

प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य के महाविद्यालयों में ड्रेस की व्यवस्था थोपी नहीं जाएगी, बल्कि छात्र संसद बुलाकर सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा।  
        
धन सिंह रावत रविवार को हरिद्वार रुड़की हाईवे स्थित ओम ग्रुप ऑफ कालेज परिसर के नवनिर्मित अस्पताल और हॉस्टल के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और महाविद्यालयों में शैक्षिक माहौल और बेहतर बनाने के लिए सरकार पूरी तरह संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि कालेजों में वंदेमातरम गाया जाना अनिवार्य किया जाएगा।    
       
इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने केंद्र सरकार को शैक्षिक विकास के लिए संकल्पबद्ध बताते हुए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन मुनीश सैनी, विभा सैनी, बलबीर सैनी, भाजपा की रुड़की की जिलाध्यक्ष कल्पना सैनी, झबरेडा के विधयक देशराज कर्णवाल, मेयर मनोज गर्ग आदि मौजूद थे।  
     
भाजपा के साथ आ सकते हैं कई कांग्रेसी विधायक           
राज्यमंत्री धन सिंह रावत रविवार को भी एक बयान देकर राजनीतिक हलचल पैदा कर गए। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा के 57 विधायक चुने हैं। एक निर्दलीय विधायक का समर्थन मिलने से वह 58 और एक एंग्लो इंडियन सदस्य का मनोनय होने से यह संख्या 59 हो जाएगी। इसके साथ ही कांग्रेस के कई विधायक ऐसे हैं, जो हैं तो कांग्रेस के लेकिन गाहे बेगाहे वह ऐसे संकेत देते रहते हैं कि कांग्रेस में उनका मन नहीं लग रहा है। ये विधायक भी भाजपा के साथ आ सकते हैं।  
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.