Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उत्तराखंड सरकार के 100 दिन पूरे होने पर भाजपा गिनाएगी उपलब्धियां

bjp-1देहरादून। उत्तराखंड में डबल इंजन वाली सरकार अब जल्द ही अपने 100 दिन पूरे करने जा रही है। ऐसे में केंद्रीय नेतृत्व से मिले निर्देशों का पालन करते हुए भाजपा संगठन राज्य सरकार के 100 दिन के कार्यकाल का आकलन करेगा। यही नहीं, इस मौके पर पूरे सूबे में राज्य सरकार व भाजपा प्रदेश संगठन मिलकर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे।

भाजपा बताएगी राज्य सरकार की उपलब्धियां

साथ ही त्रिवेंद्र सरकार 100 दिन पूरे होने पर भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी बताएगी। बताते चलें, राज्य सरकार ने अपने 100 दिनों के कार्यकाल में न सिर्फ कई अहम फैसले भी लिए हैं बल्कि कई तरह की चुनौतियों का सामना भी किया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि त्रिवेंद्र सरकार अपने 100 दिन कार्यकाल को शत-प्रतिशत सफल करार देगी।

खबर है कि उत्तराखंड में पार्टी राज्य सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उपलब्धियों का जश्न भी मनाएगी। बताते चलें, त्रिवेंद्र सरकार पहले ही दिन से भ्रष्ट्राचार पर जीरो टोलरेंस की बात कर रही है। इसी क्रम में त्रिवेंद्र सरकार ने लोकायुक्त व तबादला एक्ट सदन में रख भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस का संदेश भी दिया लेकिन विपक्षी पार्टियों ने पलटवार करते हुए राज्य सरकार व भाजपा की ही मंशा पर सवाल खड़े कर दिए।

यही नहीं, इन 100 दिनों के कार्यकाल में एनएच-74 जैसे मामले भी फंसे। इस मामले में जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीबीआई जांच की मांग की। वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की आनाकानी के बाद राज्य सरकार एक बार फिर से अपने कदम पीछे लेती नजर आई।

ज्य सरकार के लिए शराब भी एक बड़ा मुद्दा रही। नेशनल व स्टेट राजमार्गों से 500 मीटर के दायरे में शराब के ठेके बंद करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उत्तराखंड सरकार ने इस मामले को सुलझाने के लिए भी कई रणनीतियां बनाई लेकिन विपक्ष व महिलाओं के प्रदर्शन के कारण सरकार की हर योजना विफल होती दिखी। वहीं, इस मामले में उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा राज्य सरकार की उपलब्धियों की सूची जारी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.