Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उत्तराखंड की खाई में गिरी जीप, तीन जवानों की मौके पर मौत

MONDAY की सुबह INDIA के लिए बुरी खबर लेकर आई है। हमने अपने तीन जवानों को खो दिया है।ऋषिकेश में जवानों से भरी एक कार खाई में गिर गई है। मौके पर ही दिल्ली पुलिस के तीन जवानों के साथ चार लोगों की मौत हो गई है।  इससे पहले भी सैनिकों के साथ सड‍़क हादसे होते रहे हैं।img_20161107121140

कुछ दिनों पहले ही जम्मू एवं कश्मीर के सांबा जिले के राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में चार जवानों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। सेना के वाहन से चालक का नियंत्रण हटने से दुर्घटना हुई। यह वाहन अमृतसर से अखनूर जा रहा था।” 
 ये जवान रायफल प्रशिक्षण सैन्याभ्यास के लिए जा रहे थे। इस दुर्घटना के बाद पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात एक घंटे के लिए बाधित रहा।
उन्होंने बताया कि सेना के दो वाहन जवानों को अमृतसर से अखनूर में गन ड्रिल के लिए लेकर जा रहे थे। रक्षा विभाग के सूत्रों ने बताया 1822 एलटी रेजिमेंट 10 आरटी ब्रिगेड के वाहन जतवाल के नजदीक पहुंचे ही थे कि एक सैन्य वाहन (नंबर 99ई 01345एन) के आगे मवेशी आ गया। उसे बचाने के चक्कर में चालक ने वाहन को हाईवे से नीचे उतार लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.