Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उत्तराखंड इलेक्शनः भाजपा ने कहा, कांग्रेस ने राज्य को बनाया कर्जदार

08_03_2017-bhasindदेहरादून :  उत्तराखंड सरकार के भारतीय रिजर्व बैंक से 750 करोड़ रुपये कर्ज लिए जाने पर भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस ने न केवल राज्य को कंगाल किया, बल्कि कर्जदार भी बना दिया। भाजपा ने कहा कि मौजूदा स्थिति यह है कि राज्य में पैदा होने वाला हर बच्चा पहले दिन से 43 हजार का कर्जदार है। 

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि उत्तराखंड सरकार में बैठे लोगों ने स्वार्थ के लिए प्रदेश में लूट मचाई और वित्तीय अनुशासन को तार तार कर दिया है। इसी का परिणाम है कि राज्य आर्थिक रूप से कंगाल हो गया है। 

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव  2017 की मतगणना से पहले आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के पास रोजमर्रा के कामों से लेकर कर्मचारियों को वेतन देने लायक राशि भी नहीं है। इनके लिए बार बार भारतीय रिजर्व बैंक से कर्ज लिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि इस ऋण के भुगतान के लिए सरकार के पास कोई नीति नहीं है। केंद्र से मिली भरपूर मदद का भी कांग्रेस सरकार ने उपयोग नहीं किया ताकि इसका श्रेय भाजपा को न मिले। इसी का नतीजा यह है कि प्रदेश का विकास ठप हो गया है।

भाजपा  प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. भसीन ने कहा कि अब सरकार के कार्यकाल की समाप्ति से ठीक पहले कांग्रेस सरकार ने 750 करोड़ रुपये का ऋण लिया है। इसे मिलाकर अब तक राज्य पर 430 अरब का ऋण हो गया है। इस पर करीब पांच हजार करोड़ रुपये का सालाना ब्याज देना पड़ेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.