Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ईसाइयों की हत्या के बाद मिस्र की सेना का आतंकी कैंपों पर हवाई हमला

c447ca2aaf10f9f4cdc23e18e19aed9dनई दिल्ली : मिस्र की राजधानी काहिरा में कॉप्टिक ईसाइयों पर शुक्रवार को आतंकियों ने हमला किया था जिसमें 28 लोगों की मौत हो गई। इस आतंकी हमले के जवाब में मिस्र की सेना ने लीबिया में घुसकर आतंकवादियों के कैंपों पर हवाई हमले किए। दक्षिणी काहिरा में ईसाई पर यह हमला इस्लामिक स्टेट के संदिग्ध आतंकियों ने किया था।

मिस्र सेना ने फेसबुक और ट्विटर के अपने आधिकारिक पेज पर जवाबी कार्रवाई की यह घोषणा की। यहां मिस्र सेना के प्रवक्ता ने तामीर-अल-राफे ने एक छोटा वीडियो पोस्ट किया, जिसमें सेना के विमान हमले के लिए रवाना होते नजर आ रहे हैं। बयान में कहा गया कि सेना का अभियान अभी जारी है।

ईसाइयों पर हुए हमले में आतंकियों का हाथ होने की जानकारी मिलने के बाद सेना ने यह हवाई हमले किए। गृह मंत्रालय ने कहा कि नकाबपोश बंदूकधारियों ने एक बस और अन्य वाहनों पर हमला किया, जिनमें कॉप्टिक ईसाई काहिरा से 250 किलोमीटर दक्षिण में मिन्या गवर्नोरेट स्थित अंबा सैमुअल मौनेस्ट्री जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि बंदूकधारी तीन वाहनों पर सवार थे। रिपोर्ट के अनुसार हमलावरों की संख्या आठ से दस के बीच थी जिन्हौंने सेना की वर्दी पहन रखी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.